शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मंडला:बंदूक खाली कर रहा था भांजा, अचानक चली गोली, सीने में छर्रे लगने से मामा की गई जान, हिरासत में आरोपी – Mandla: Man Dies As Muzzle-loading Gun Explodes During Diwali, Nephew Arrested In Negligence Case
मंडला

मंडला:बंदूक खाली कर रहा था भांजा, अचानक चली गोली, सीने में छर्रे लगने से मामा की गई जान, हिरासत में आरोपी – Mandla: Man Dies As Muzzle-loading Gun Explodes During Diwali, Nephew Arrested In Negligence Case

November 10, 2026


Mandla: Man Dies as Muzzle-Loading Gun Explodes During Diwali, Nephew Arrested in Negligence Case

मौके पर मौजूद परिजन

विस्तार

जिले के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलिया में दीपावली की देर रात भरमार बंदूक फटने से हुई 45 वर्षीय भारत सिंह मार्को की मौत के मामले में पुलिस ने उनके भांजे वीरेंद्र सिंह उईके को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

बंदूक खाली करते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार घटना के समय करीब 70 वर्षीय राम सिंह मार्को की लाइसेंसी भरमार बंदूक खाली करने के लिए उनके नाती वीरेंद्र सिंह उईके को दी गई थी। वीरेंद्र बंदूक खाली कर रहा था, तभी अचानक बंदूक फट गई। इस दौरान पास में खड़े उसके मामा भारत सिंह मार्को के सीने में छर्रे और बंदूक के टुकड़े लग गए। गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: शहडोल: तीन नाबालिगों की मौत मामले में शुरू हुई जांच, एसपी से लिपटकर रोए परिजन

हादसे के बाद परिजन भारत सिंह को निजी वाहन से निवास अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

भांजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे के अनुसार मामले की जांच के बाद पुलिस ने वीरेंद्र सिंह उईके को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में कार्रवाई की गई है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस बंदूक फटने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X