शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मथुरा:शादी समारोह से लाैट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, छह महीने पहले भी आरोपियों ने की थी दरिंदगी – Teenage Girl Harassed While Returning From Wedding Ceremony In Mathura
मथुरा

मथुरा:शादी समारोह से लाैट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, छह महीने पहले भी आरोपियों ने की थी दरिंदगी – Teenage Girl Harassed While Returning From Wedding Ceremony In Mathura

November 19, 2026


Teenage girl harassed while returning from wedding ceremony in Mathura

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI

विस्तार

मथुरा में शादी समारोह से लौट रही एक 12 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता के पिता ने गोविंदनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।

बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले भी कॉलोनी के दो युवक उनकी बेटी को ले गए थे। उस समय भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे। 17 अक्तूबर की रात किशोरी कॉलोनी के पास एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे दोनों युवकों ने उसे उठा लिया और जबरन एक खाली मकान में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बंद मकान के पास से चीखने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। परिजनों को देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने गोविंद नगर थाने में तहरीर दी थी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। पिता ने बताया कि आरोपी युवक लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। -राजीव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X