गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
काम की बात:किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? ऐसे करें चेक – Who Is Eligible For Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai Aur Kaun Nahi
यूटिलिटी

काम की बात:किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? ऐसे करें चेक – Who Is Eligible For Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai Aur Kaun Nahi

November 19, 2026


Ayushman Card: भारत सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है जिनके जरिए वो अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। अगर आप भी सरकार की किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उससे जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जिनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किन लोगों का नहीं। आप अगली स्लाइड्स में आयुष्मान कार्ड की पात्रता के बारे में जान सकते हैं…

who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai aur kaun nahi

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
– फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र हैं?

  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर व्यक्ति को नहीं मिलता
  • सरकार की ओर से तय पात्रता के आधार पर ही लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
  • आप घर बैठे ऑनलाइन अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके अलावा सीएससी सेंटर और व्हाट्स्एप की सुविधा भी उपलब्ध है
who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai aur kaun nahi

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
– फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन कैसे चेक करें पात्रता?

  • इसके लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको ‘Am I Eligible’ का विकल्प दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सिस्टम के जरिए आपकी पात्रता की जानकारी मिल जाती है
  • इससे आपको पता चल सकता है कि आप योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं
who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai aur kaun nahi

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
– फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन पात्रता कैसे चेक करें?

  • अगर ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में परेशानी हो रही है, तो नजदीकी सीएससी सेंटर की मदद ली जा सकती है
  • वहां आपकी पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी ली जाती है
  • इसके बाद उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर आपकी पात्रता चेक की जाती है
  • पात्र होने की स्थिति में आगे आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है
who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai aur kaun nahi

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
– फोटो : Adobe stock

क्या करवा सकते है मुफ्त इलाज?

  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट आयुष्मान कार्ड में मिलती है
  • ऐसे में आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पंजीकृत अस्पतालों में करवा सकते हैं
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X