शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महाकाल:पत्नी संग बाबा के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, राहुल गांधी पर साधा निशाना – Bjp State In-charge Biplab Deb Visits Mahakal With Wife, Says I Am Not Rahul Gandhi To Do Politics In Temple
उज्जैन

October 30, 2026

BJP State In-Charge Biplab Deb Visits Mahakal With Wife, Says I Am Not Rahul Gandhi To Do Politics In Temple

पत्नी संग बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब गुरुवार को पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और पार्टी संगठन की सफलता के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा।

उज्जैन पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय सांसद, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में बिप्लब देब ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आना सभी का सौभाग्य है। वे पहले भी दो बार उज्जैन आ चुके हैं, लेकिन मध्य प्रदेश प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद संगठन के लिहाज से यह उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने उज्जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नगरी बताते हुए कहा कि वे सभी के मंगल और प्रदेश की प्रगति के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं।

इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों और राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “मैं कोई राहुल गांधी नहीं हूं, जो हर बात पर राजनीति करूं। मैं मंदिर में राजनीति करने नहीं आया हूं।” उन्होंने कहा कि वे सभी के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पत्नी संग बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब

पत्नी संग बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X