शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महोबा:बिना वैध अनुमति ले जा रहे थे 1,250 किलो विस्फोटक, पिकअप पकड़ी, चालक और सहयोगी हिरासत में – Mahoba: 1,250 Kg Of Explosives Being Transported Without Valid Authorization; Pickup Truck Seized
महोबा

महोबा:बिना वैध अनुमति ले जा रहे थे 1,250 किलो विस्फोटक, पिकअप पकड़ी, चालक और सहयोगी हिरासत में – Mahoba: 1,250 Kg Of Explosives Being Transported Without Valid Authorization; Pickup Truck Seized

November 1, 2026


Mahoba: 1,250 kg of explosives being transported without valid authorization; pickup truck seized

1,250 किलो विस्फोट बरामद

विस्तार

थाना कबरई के धरौन गांव के पास रविवार को पुलिस ने बिना वैध अनुमति मध्य प्रदेश से लाया जा रहा 1,250 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय व सीओ सिटी रविकांत गोंड ने पुलिस के साथ विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी। वाहन में डायनामाइट सेल की 50 पेटियां लदी थीं जिन्हें गंज पत्थर मंडी भेजा जा रहा था। यह डायनामाइट सेल पहाड़ों में खनन कार्य के दौरान ब्लास्टिंग में प्रयोग किए जाते हैं।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप में 1,250 किलो डायनामाइट सेल लदा था। वाहन चालक मध्य प्रदेश के बदौरा गांव निवासी रामहेत और परिचालक तुलसीदास से पूछताछ कर विस्फोटक से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई। जांच में सामने आया कि विस्फोटक बदौरा गांव निवासी राहुल की मैगजीन से गंज पत्थर मंडी भेजी जा रही थी। मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश में विस्फोटक ले जाने के लिए आवश्यक वैध प्रपत्र नहीं मिले। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।

चालक के पास से बरामद बिल में 7.32 मीटर सेफ्टी फ्यूज लिखे मिले लेकिन पिकअप से यह सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा पनवाड़ी स्थित मैगजीन में रखवा दिया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बिना आवश्यक दस्तावेज के ले जाए जाने के मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पूछताछ व जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X