रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मासिक राशिफल:दिसंबर में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल – December 2026 Monthly Horoscope Rashifal 12 Zodiac Signs Masik Rashifal December
ज्योतिष

मासिक राशिफल:दिसंबर में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल – December 2026 Monthly Horoscope Rashifal 12 Zodiac Signs Masik Rashifal December

November 28, 2026


Masik Rashifal December 2026: दिसंबर 2026 का महीना सभी 12 राशियों के लिए कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव लेकर आ रहा है। इस दौरान ग्रहों की चाल में होने वाले परिवर्तन का प्रभाव अलग-अलग राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और रिश्तों पर पड़ सकता है। महीने की शुरुआत में 2 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को राहु मकर और केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे। 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे, जबकि 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। वहीं, 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 22 दिसंबर को बुध भी धनु राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के इन बदलावों से कुछ राशि वालों के लिए तरक्की और लाभ के अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि दिसंबर 2026 का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 

December 2026 monthly horoscope rashifal 12 zodiac signs masik rashifal December

मेष
– फोटो : amarujala

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी महीना दिसंबर मिश्रित फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें और सूझबूझ के साथ ही बड़े निर्णय लें। दिसंबर महीने के पूर्वार्ध में जीवन में आने वाली बाधाएं आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बनाकर चलें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी योजना में बड़ा निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

मेष राशि के जातकों को इस माह सहोदर भाई-बहनों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होगा। कठिन स्थितियों में अपने धैर्य को कम न होने दें। माह के मध्य में करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान पिता अथवा घर के वरिष्ठ लोगों से अपेक्षित सुख, सहयोग अपेक्षाकृत कम प्राप्त हो पाएगा। माह के उत्तरार्ध आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और विवेक से करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। शिक्षा-शोध आदि के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।

दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में आप जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इस दौरान मातृ पक्ष की ओर से विशेष सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से इस माह आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और संवाद की कमी के चलते दूरियां बन सकती हैं। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर, अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उसकी भावनाओं की कद्र करें। माह के मध्य में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने और परिवार संग हंसी खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करके बजरंग बाण का पाठ करें।

December 2026 monthly horoscope rashifal 12 zodiac signs masik rashifal December

वृषभ
– फोटो : amarujala

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीने की शुरुआत शुभता और सौभाग्य को लिए रहेगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य आसानी से समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। करियर और कार्य में मनचाही प्रगति एवं लाभ होगा, लेकिन माह के दूसरे सप्ताह में कुछेक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह से जुड़े मसले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। हालांकि आप इष्टमित्रों के सहयोग और अपनी बुद्धि-विवेक से इनका हल खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। माह के मध्य में आपको पिता की तरफ से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से लाभप्रद एवं उन्नतिदायक कहा जाएगा। घर-गृहस्थी से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही पोस्टिंग या फिर पद की प्राप्ति हो सकती है।

माह के तीसरे सप्ताह में आपको अपने संबंध के साथ शरीर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने से बचना होगा, अन्यथा विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे पार्टनर की एंट्री हो सकती है। माह के मध्य में लव पार्टनर के रूखे व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। इस दौरान स्वजनों से गलतफहमियां पैदा होने की आशंका रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

December 2026 monthly horoscope rashifal 12 zodiac signs masik rashifal December

मिथुन
– फोटो : amarujala

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार और निजी जीवन में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इस दौरान आपको अपनी बात और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना होगा। माह की शुरुआत में आपको किसी व्यक्ति से अप्रत्याशित सहयोग मिल सकता है। जिससे आपकी कठिनाइयां कम होंगी। माह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी कामकाज में अड़चनें डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इसके साथ ही इस माह आपको पारिवारिक एवं भावनात्मक रूप से भी कुछेक समस्याओं से दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से अंतत: उनका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। समस्याओं का हल खोजने में आपको अपने जीवनसाथी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

इस माह मिथुन राशि के जातकों को किसी भी प्रकार का धन निवेश करते समय यथासंभव सावधानी बरतनी चाहिए। माह के मध्य में कोई न कोई ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिसमें आपको बड़ी धनराशि किसी चीज में लगानी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अहंकार और हाथ आए अवसर को छोड़ने से बचना होगा। जिन व्यक्तियों के अपने सीनियर के साथ मधुर नहीं चल रहे हों, उन्हें सावधानीपूर्वक काम करना होगा। प्रेम प्रसंग यदि कोई विवाद चल रहा हो, तो उसे सुलझाने के लिए आपको युक्तिपूर्वक समझौते का मार्ग अपनाना चाहिए और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करना चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। 

December 2026 monthly horoscope rashifal 12 zodiac signs masik rashifal December

कर्क
– फोटो : amarujala

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको अपने काम बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। माह के पूर्वार्ध में कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में  अप्रत्याशित बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं या फिर नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय के लिए इंतजार करना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की माह के पूर्वार्ध में अपने जूनियर आदि के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान अपने कार्यों को समय पर निपटाने और अपना बेहतर आउटपुट देने के लिए अधीनस्थों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।

माह के मध्य में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग की इस दौरान शिक्षा में एकाग्रता भंग हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें एक के बाद एक नई परेशानी आ सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा कष्टकर रह सकता है। ऐसे में इस दौरान अपने धन का प्रबंधन करके चलें और लेनदेन में सावधानी बरतें। दिसंबर महीने के उत्तरार्द्ध में आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपनी विषम परिस्थितियों को नियंत्रण में करने का प्रयास करने लगेंगे उसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह माह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में प्रेमी जनों को आपसी संवाद बनाते हुए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन तांबे के लोटे में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X