रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जींद

प्रपत्र 30 नवंबर से पहले पूरे करवाएं :एसडीएम – Ensure Forms Are Completed Before November 30: Sdm

November 29, 2026


जुलाना। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत एएसडीडी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण में देरी पर एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी होशियार सिंह ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय में पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

धीमी और असंतोषजनक प्रगति वाले मतदान केंद्रों के पर्यवेक्षकों को तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में 34-जुलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली गई। कहा कि पर्यवेक्षक अपने अधीन बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के काम की प्रतिदिन समीक्षा करें।

शनिवार और रविवार यानी 28 व 29 नवंबर को बीएलओ क्षेत्र में रहकर घर-घर जाएं और लंबित प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण 30 नवंबर से पहले पूरा करें। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यवेक्षक केवल प्रगति रिपोर्ट लेने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं भी क्षेत्र में जाकर बीएलओ के काम की निगरानी करें। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X