शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
माैत का झपट्टा:बाइक सवार पर गिरा पेड़, घायल युवक ने तोड़ दिया दम; आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क – Bike Rider Dies After Being Crushed Under Tree In Kasganj
कासगंज

माैत का झपट्टा:बाइक सवार पर गिरा पेड़, घायल युवक ने तोड़ दिया दम; आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क – Bike Rider Dies After Being Crushed Under Tree In Kasganj

October 30, 2026


Bike rider dies after being crushed under tree in kasganj

पेड़ के नीचे दबने से युवक की माैत।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सहावर क्षेत्र में एटा मार्ग पर नहर के पास शुक्रवार की सुबह बाइक से जा रहे युवक के ऊपर अचानक पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

गांव खुशहालपुर निवासी भोले (35) पुत्र चिरोंजी बाइक पर सवार होकर सहावर की ओर आ रहा थे । वह एटा मार्ग पर नहर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से युवक घायल हो गया।  हादसे के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर पंहुच गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा डाॅक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। 

युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना पर सवार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाया। मार्ग को सुचारू करवाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X