शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुरैना:भाजपा नेता के बंद मकान से 45 हजार नकद समेत 4 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – Morena: Thieves Steal 45,000 Cash And Jewellery From Bjp Leader’s Locked House, Police Scan Cctv Footage
मुरैना

मुरैना:भाजपा नेता के बंद मकान से 45 हजार नकद समेत 4 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – Morena: Thieves Steal 45,000 Cash And Jewellery From Bjp Leader’s Locked House, Police Scan Cctv Footage

October 31, 2026


Morena: Thieves Steal 45,000 Cash and Jewellery from BJP Leader’s Locked House, Police Scan CCTV Footage

अपराध

विस्तार

शहर की कृष्णा बिहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने भाजपा के प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक और अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह तोमर के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर करीब 4 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी करके ले गए। चोरी गए सामान में 45 हजार रुपये नकद सहित सोने और चांदी के कई बहुमूल्य जेवर शामिल हैं। चोरी की यह पूरी वारदात 16 अक्तूबर की रात को अंजाम दी गई।

ताले तोड़कर बक्से से उड़ाए जेवर

वारदात के समय लोकेंद्र सिंह तोमर के माता-पिता किसी आवश्यक काम से गांव गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद न होने के कारण सूना मकान देखकर चोरों ने मुख्य दरवाजों के ताले तोड़ दिए और भीतर दाखिल हो गए। बदमाशों ने पूरे घर के सामान को खंगाला और कमरे में रखे लोहे के बक्से को तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे 45 हजार रुपये नकद, सोने की झुमकी, सोने की अंगूठी और चांदी की दो जोड़ी पायल लेकर मौके से फरार हो गए। परिजनों के गांव से वापस लौटने पर टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर इस चोरी का पता चला।

ये भी पढ़ें: शहडोल: देवलोंद थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार की गाड़ी में टक्कर मारने वाले चालक-मालिक गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश

स्टेशन रोड थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि कृष्णा बिहार कॉलोनी में चोरी की यह घटना हुई है। परिजनों के गांव से लौटने के पश्चात इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की टीम अब आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है। जांच प्रक्रिया के दौरान फुटेज में बाइक पर जाते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उन संदिग्धों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X