शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुरैना:मातम में बदलीं खुशियां, कार्तिक स्नान के लिए गई 3 नाबालिग नदी में डूबीं, मृतकों में दो सगी बहनें – Morena: Three Minor Girls, Including Two Sisters, Drown During Kartik Bath In Kunwari River
मुरैना

मुरैना:मातम में बदलीं खुशियां, कार्तिक स्नान के लिए गई 3 नाबालिग नदी में डूबीं, मृतकों में दो सगी बहनें – Morena: Three Minor Girls, Including Two Sisters, Drown During Kartik Bath In Kunwari River

November 5, 2026


Morena: Three Minor Girls, Including Two Sisters, Drown During Kartik Bath in Kunwari River

तीन बच्चियों की हुई दर्दनाक मौत

विस्तार

जिले के कैलारस क्षेत्र में गुरुवार एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। कार्तिक स्नान के लिए कुंवारी नदी पहुंची तीन नाबालिग बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। एक साथ तीन मासूम बच्चियों की मौत से पूरा हरलाल गांव शोक में डूब गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह हरलाल गांव की तीन बच्चियां कार्तिक स्नान के लिए कुंवारी नदी पहुंची थीं। तीनों नदी में नहाने लगीं। इसी दौरान वे नदी के गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। जब तक आसपास मौजूद लोगों को घटना का पता चला, तब तक तीनों बच्चियां पानी में समा चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी कैलारस थाना पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चियों की तलाश शुरू कराई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद नदी में सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में तैयार हुआ सेना का सुरक्षा कवच: नया स्वदेशी आर्म्ड वाहन तैयार, लेह-लद्दाख में सफल परीक्षण

एसपी धर्मराज मीना के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान प्राची पुत्री भारत यादव (12), चंदा पुत्री भरत यादव (10) और निशि पुत्री भरत यादव (12) के रूप में हुई है। प्राची और चंदा आपस में सगी बहनें थीं। तीनों बच्चियों के शव कैलारस अस्पताल लाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।

कार्तिक स्नान के धार्मिक अवसर पर नदी पहुंची तीन मासूम बच्चियों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिन घरों में सुबह तक त्योहार और स्नान की तैयारियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर आंख नम है। इस हादसे ने एक बार फिर नदी और जलाशयों में स्नान के दौरान गहरे पानी से होने वाले खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X