शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘मैं नाबालिग हूं’:टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के मुख्य हमलावर का बड़ा दावा, मकोका कोर्ट ने दिए जांच के आदेश – Tiger Shroff Firing Case Main Shooter Claims To Be A Minor Mcoca Court Orders Age Verification
बॉलीवुड

November 7, 2026

Tiger Shroff Firing Case Main Shooter Claims To Be A Minor MCOCA Court Orders Age Verification

टाइगर श्रॉफ

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में नया मोड़ सामने आया है। कोर्ट में मुख्य हमलावर माने जा रहे फूल सिंह ने एक अर्जी दाखिल कर दावा किया कि वह नाबालिग है। 

कोर्ट ने दिए ये आदेश

आईएएनएस के मुताबिक कोर्ट रूम में फूल सिंह ने कहा कि उसे पहले अपने वकील से बात नहीं करने दी गई, जिस वजह से वह कोर्ट को अपनी उम्र के बारे में नहीं बता पाया।

कोर्ट ने उसकी उम्र की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा की जाए। वहीं, आरोपी नंबर 1, 2, 6, 7 और 8 को 11 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है, जबकि बाकी सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की सुनवाई एक विशेष मकोका कोर्ट कर रही है, जिसने पहले भी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X