मौत के बाद भी नहीं मिली शांति:मुक्तिधाम से बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी, पूजा-पाठ के निशान, गांव में दहशत – In Balod, The Ashes Of A 94-year-old Woman Were Stolen From A Cremation Ground; The Perpetrators Performed A R

बालोद में अस्थियां चोरी
November 20, 2026

बालोद में अस्थियां चोरी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम खैरवाही स्थित मुक्तिधाम से एक 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी हो गईं। अज्ञात आरोपियों ने अस्थियां ले जाने से पहले चिता स्थल पर पूजा-पाठ भी किया। यह गांव के मुक्तिधाम से अस्थि चोरी की तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
परिजनों ने गुरुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर अस्थियां बरामद करने की मांग की है। ग्राम खैरवाही निवासी विद्यावती रुखमणी शर्मा का 12 नवंबर की रात 11 बजे निधन हुआ था। 13 नवंबर की दोपहर उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। 14 नवंबर की शाम बड़े बेटे बालमुकुंद शर्मा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि संचय के लिए पहुंचे। उन्होंने चिता स्थल पर नारियल, दीया और अगरबत्ती रखी देखी। चिता की ठंडी राख टटोलने पर अस्थियां गायब मिलीं। आसपास और गांव में काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस की शरण ली।
अधूरी अंतिम इच्छा
दिवंगत महिला की अंतिम इच्छा प्रयागराज में अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित करने की थी। उनके मंझले बेटे और सिंचाई विभाग के पूर्व एसडीओ रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने यह जानकारी दी। बेटे बालमुकुंद, गिरेन्द्र कुमार, श्याममूर्ति और शारदा प्रसाद शर्मा समेत पूरा परिवार इसी की तैयारी कर रहा था। अस्थियां चोरी होने से उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। मृतका की पोती ने दुख जताते हुए कहा कि परिवार अस्थियों की रक्षा नहीं कर पाया।
गांव में तीसरी घटना
ग्रामीणों का कहना है कि खैरवाही के मुक्तिधाम में यह अस्थि चोरी की पहली वारदात नहीं है। ग्रामीण इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2025 में उनके पिता के अंतिम संस्कार के बाद भी अस्थियां गायब हो गई थीं। उस समय ग्रामीणों ने इसे निजी मामला मानकर गंभीरता से नहीं लिया था। अब तीसरी घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में डर का वातावरण है। गुरुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि रस्में पूरी होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।

बालोद में अस्थियां चोरी

बालोद में अस्थियां चोरी
November 15, 2026
बालोद पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री और अवैध आपूर्ति करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, तीन मोबाइल फोन और नकदी सामग्री जब्त की है। जब्त की गई सामग्री का मूल्यांकन 1,91,631 रुपये किया गया है। पुलिस ने […]
November 8, 2026
बालोद हादसे में पांच की मौत विस्तार बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुरुर थाना क्षेत्र में ग्राम मरकाटोला के पास दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना इतनी […]
November 8, 2026
बालोद में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिकोसा के पास नाला उफान पर आने से बालोद-दुर्ग-रायपुर स्टेट हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। क्षेत्र के विधायक स्थिति का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतरे।
