शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:प्रशिक्षण में शिक्षकों की गैरहाजिरी पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी – Officials Expressed Displeasure Over The Absence Of Teachers From The Training

November 20, 2026


कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में वार्षिक कार्ययोजना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। डायट प्राचार्य अनीनाथ ने भविष्य में प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि एक दिसंबर को जनपद के सभी शासकीय विद्यालयों में कक्षा दो, पांच और आठ के विद्यार्थियों का तृतीय दक्षता आधारित आकलन होगा। इसके प्रश्नपत्र एससीईआरटी तैयार करेगा। आकलन के बाद शिक्षकों को तत्काल उपचारात्मक शिक्षण शुरू करना होगा। वर्ष 2027 में परख परीक्षा आयोजित होगी। दस फीसदी विद्यालयों में पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने शैक्षिक डेटा तैयार रखने के निर्देश दिए। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मुकेश नेगी ने अकादमिक अनुश्रवण और राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने वरिष्ठ शिक्षकों को संदर्भदाता बनाने का सुझाव दिया। बैठक में सीआरपी और बीआरपी के यात्रा भत्ते का भुगतान न होने का मुद्दा भी उठा। संचालन बीरेंद्र सिंह कठैत ने किया। इस दौरान उप शिक्षा अधिकारी निशू सैनी, रूबी नेगी, किरण नेगी, अंकुश बिष्ट और डायट के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X