रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मौसम का हाल:पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी, आज से ठंड बढ़ने का अलर्ट; घने कोहरे की भी चेतावनी – Up: Several Districts In Western Uttar Pradesh Received Light Rain, With A Cold Front Warning Issued For Monda
लखनऊ

मौसम का हाल:पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी, आज से ठंड बढ़ने का अलर्ट; घने कोहरे की भी चेतावनी – Up: Several Districts In Western Uttar Pradesh Received Light Rain, With A Cold Front Warning Issued For Monda

November 15, 2026


UP: Several districts in western Uttar Pradesh received light rain, with a cold front warning issued for Monda

यूपी में बदला मौसम।
।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में नए विक्षोभ के असर से रविवार को माैसम बदला रहा। पश्चिमी यूपी के बरेली, बिजनाैर, मेरठ, सहारनपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। पछुआ के असर से 16 से 18 नवंबर के बीच तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में न्यूनतम पारा 14 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना प्रकट की गई है। 

रविवार को सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई, लेकिन कुछ इलाकों में दृश्यता काफी कम रही। बरेली और कुशीनगर में घना कोहरा होने से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अयोध्या और आजमगढ़ में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X