शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:आधी रात सड़क पर टहलता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, राहगीरों के उड़ गए होश; वीडियो वायरल – Crocodile Spotted Strolling On Road At Midnight Passersby Left Stunned In Mirzapur
मिर्ज़ापुर

यूपी:आधी रात सड़क पर टहलता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, राहगीरों के उड़ गए होश; वीडियो वायरल – Crocodile Spotted Strolling On Road At Midnight Passersby Left Stunned In Mirzapur

November 13, 2026


crocodile spotted strolling on road at midnight passersby left stunned in Mirzapur

सड़क पर घूमता मगरमच्छ

विस्तार

रात का सन्नाटा, सुनसान सड़क और सामने चहलकदमी करता विशालकाय मगरमच्छ। मिर्जापुर जिले के ददरी बांध की सड़क पर रात करीब 10 बजे ऐसा ही नजारा देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। मगरमच्छ को सड़क पर टहलते देख लोगों ने अपना वाहन रोक लिया। कुछ देर तक सड़क पर घूमने के बाद वह बांध की ओर चला गया। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संतनगर थाना क्षेत्र के बहरछठ निवासी आकाश यादव ने बताया कि वह हलिया में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात में ददरी बांध की सड़क पर अचानक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। उसे देखकर उन्होंने वाहन रोक दिया। 

कुछ देर तक मगरमच्छ सड़क पर टहलता रहा और फिर बांध की तरफ चला गया। उसके जाने के बाद वे घर के लिए रवाना हुए। सड़क पर मगरमच्छ दिखने की घटना का क्षेत्र में चर्चा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X