यूपीईएसएससी:सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी, आयोग ने साफ की स्थिति; जानें क्या कहा – Upessc Assistant Teacher Exam 2026: Commission Calls Cancellation Notice Fake

यूपी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
– फोटो : AI Generated
November 19, 2026

यूपी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
– फोटो : AI Generated
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने से जुड़ी सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना का खंडन किया है। आयोग के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों और संस्थाओं ने आधिकारिक लेटरहेड, लोगो, आयोग के नाम और उपसचिव संजय कुमार सिंह के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर परीक्षा निरस्त होने का झूठा दावा किया है। आयोग ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ के नाम से प्रसारित किया जा रहा पत्र पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। अभ्यर्थी इस पर भरोसा न करें।
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) और सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी (Urban) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित किया गया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख 3 और 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने परीक्षा रद्द किए जाने की खबर को गलत बताया है। यानी वायरल पत्र के आधार पर परीक्षा स्थगित या रद्द मानना सही नहीं होगा।

आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। फर्जी सूचना में आयोग के आधिकारिक प्रतीक और अधिकारी के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।
आयोग ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या किसी अन्य अनधिकृत माध्यम से मिली सूचना पर भरोसा न करें। ऐसी अपुष्ट सूचनाओं को आगे साझा यानी फॉरवर्ड भी न करें। भर्ती, परीक्षा कार्यक्रम, संशोधन और अन्य आधिकारिक अपडेट के लिए केवल इन माध्यमों पर भरोसा करें:
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी बदलाव या नई सूचना की पुष्टि आयोग के आधिकारिक माध्यमों से ही करें। फिलहाल आयोग ने 3 और 4 दिसंबर 2026 की परीक्षा रद्द होने की खबर को फर्जी बताया है।
November 19, 2026
एसबीआई (फाइल फोटो) विस्तार भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जूनियर एसोसिएट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 […]
November 19, 2026
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (71वीं सीसीई) की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर अपने […]
November 19, 2026
Answer Key – फोटो : Adobe Stock विस्तार एसएससी ने 17 नवंबर 2026 को टियर-2 की फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स डाउनलोड करने की अंतिम […]
