शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:घने कोहरे की चादर में लिपटा वाराणसी एयरपोर्ट, दो घंटे तक थमा रहा विमानों का संचालन; यात्री परेशान – Varanasi Airport Blanketed Thick Fog Flight Operations Halted Two Hours Leaving Passengers Inconvenienced
वाराणसी

November 9, 2026

Varanasi Airport blanketed thick fog flight operations halted two hours leaving passengers inconvenienced

बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी।

विस्तार

बाबतपुर मौसम में आए बदलाव के साथ ही सोमवार की सुबह घने कोहरे ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान संचालन की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही एयरपोर्ट परिसर से लेकर रनवे तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। स्थिति यह रही कि सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

रनवे पर दृश्यता निर्धारित मानक से कम होने के कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावित रहे। इसके चलते सुबह की कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से संचालित हुईं। अचानक बदले मौसम का असर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों पर भी पड़ा। यात्रियों को अपनी उड़ानों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X