शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:जंगल में प्रेमी से मिलने पहुंची थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काट दी युवक की गर्दन, पुलिस ने किया खुलासा – Up: Wife Went To Meet Her Lover In The Forest; Husband Hacked The Man’s Neck With An Axe
हमीरपुर

यूपी:जंगल में प्रेमी से मिलने पहुंची थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काट दी युवक की गर्दन, पुलिस ने किया खुलासा – Up: Wife Went To Meet Her Lover In The Forest; Husband Hacked The Man’s Neck With An Axe

November 4, 2026


UP: Wife went to meet her lover in the forest; husband hacked the man's neck with an axe

राठ कोतवाली में हत्यारोपी व उसकी पत्नी

विस्तार

मझगवां थाने के गोहानी गांव में युवक की हत्या की साजिश उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर रची थी। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला ने युवक को मिलने के बहाने जंगल में बुलाया था जहां पहले से छुपे बैठे उसके पति ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी थी।

गोहानी गांव निवासी महिपत पाल के बेटे हरिश्चंद्र (22) का शव मंगलवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में मिला था। वह सोमवार शाम से लापता था। गले में धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे और पास में ही उसका टूटा हुआ मोबाइल पड़ा था। ग्रामीण दबी जुबान से प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे थे। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने जांच की। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में गांव के ही अटल बिहारी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अटल बिहारी ने हत्या की बात स्वीकारते हुए कुल्हाड़ी बरामद करा दी है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हरिश्चंद्र का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के आपत्ति दर्ज करने पर दंपती ने हत्या की योजना बनाई थी। सोमवार को महिला ने हरिश्चंद्र को फोन पर बताया कि पति खेत गया है और वह जंगल में आ जाए जहां उसने पति को छिपा दिया था। युवक के आने पर अटल बिहारी ने कुल्हाड़ी से वार कर हरिश्चंद्र को मौत के घाट उतार दिया था। प्रेम प्रसंग के साक्ष्य मिटाने के लिए उसका मोबाइल फोन भी कुचल कर फेंक दिया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X