शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:तीन मासूमों की हत्या में दोषी मां को आज सुनाई जाएगी सजा, 2022 की इस घटना से दहल गया था गाजीपुर – Mother Convicted Of Murdering Her Three Innocent Children To Be Sentenced In Ghazipur
ग़ाज़ीपुर

यूपी:तीन मासूमों की हत्या में दोषी मां को आज सुनाई जाएगी सजा, 2022 की इस घटना से दहल गया था गाजीपुर – Mother Convicted Of Murdering Her Three Innocent Children To Be Sentenced In Ghazipur

November 5, 2026


Mother convicted of murdering her three innocent children to be sentenced in ghazipur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : adobestock

विस्तार

गाजीपुर में पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला ने 2022 में अपने तीन बच्चों को जहर देकर हत्या कर दी थी। अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में सुनवाई चल रही है। बीते तीन अक्तूबर को कोर्ट ने आरोपी महिला दोषी करार दिया था। बृहस्पतिवार यानी आज न्यायालय सजा सुनाएगी।

ये हुई थी घटना

अभियोजन के मुताबिक, 15 अगस्त 2022 को सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव स्थित मायके में रही सुनीता ने ससुराल में पति से विवाद बाद अपने तीन बच्चों हिमांशु, प्रियांशु व सुप्रिया को जहर देकर हत्या कर दी थी। उसका पति बालेश्वर दिल्ली में नौकरी करता है। कोर्ट ने सुनीता दोषी पाया। न्यायालय बृहस्पतिवार को दोषी महिला को सजा सुनाएगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X