प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल में दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिम्मेदार प्रयोग और डिजिटल सुरक्षा पर केंद्रित मार्गदर्शिका तैयार की है। इससे शिक्षक पाठ योजना, प्रश्न और अभ्यास सामग्री तैयार कर सकेंगे।
समग्र शिक्षा की ओर से तैयार डिजिटल मार्गदर्शिका में एआई को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए हैं। शिक्षक उचित प्रॉम्प्ट देकर बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और अनुप्रयोग आधारित प्रश्न बना सकेंगे। इसके अलावा वर्कशीट और चित्र आधारित अभ्यास सामग्री भी तैयार कर सकेंगे। कठिन पाठ्यक्रम को सरल तरीके से समझाने में भी इसकी मदद ले सकेंगे।