शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:मुरादाबाद मंडल में बारिश और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, दिन का पारा 3.3 डिग्री गिरा, बढ़ी ठिठुरन – Moradabad: Rain And Cold Winds Bring A Change In Weather; Daytime Temperature Drops By 3.3 Degrees
मुरादाबाद

यूपी:मुरादाबाद मंडल में बारिश और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, दिन का पारा 3.3 डिग्री गिरा, बढ़ी ठिठुरन – Moradabad: Rain And Cold Winds Bring A Change In Weather; Daytime Temperature Drops By 3.3 Degrees

October 30, 2026


मुरादाबाद मंडल में बारिश और आसमान में छाए बादलों के चलते शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। ठंडी हवाओं और धूप का असर कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अधिकतम तापमान गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह वातावरण में नमी का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंडक का अहसास अधिक हुआ।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 29 अक्तूबर को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.3 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि शाम तक 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

वातावरण में नमी का स्तर सुबह 96 और शाम को 84 प्रतिशत रहा। डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि सुबह पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

शाम को हवा की दिशा बदलकर पश्चिम से पूर्व हो गई। इस दौरान हवा की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नवंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X