यूपी चुनाव 2027:सभी 403 सीटों पर जन चौपाल के जरिए सीधा संवाद करेगी भाजपा, सीएम योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ – Up Elections 2027 Bjp To Engage In Direct Dialogue Across All 403 Constituencies Through Jan Chaupals Cm Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ
November 14, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ
भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति तैयार की है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे। कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे, जिसमें सदर विधानसभा से पांच हजार लोगों के शामिल होने संभावना जताई गई है।
मुख्यमंत्री 19 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। वे इस दिन दोपहर दो बजे सदर विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर मंडल अंतर्गत माया बाजार शक्ति केंद्र (टाउन हॉल मैदान) पर जन चौपाल में शामिल होंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठन की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्येकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिसका शुभारंभ गोरखपुर महानगर से किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, मंडल की पूरी टीम एवं पार्षदगण की सक्रिय सहभागिता रहेगी। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन चौपाल कार्यक्रम गोरखपुर महानगर के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि गोरखपुर महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन चौपाल कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी जी-जान से जुटेगा। बैठक का संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। इस अवसर पर महानगर के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद उपस्थित रहे।
November 14, 2026
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद रवि किश विस्तार छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा व सुरक्षा के इंतजामों को परखने के लिए सांसद रवि किशन ने शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुविधाओं की जानकारी ली। […]
November 14, 2026
– अधिवक्ताओं के हंगामे और गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम करने के बाद हरकत में आई पुलिस – महिला अधिवक्ता ने पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप गोरखपुर। महिला अधिवक्ता की पैतृक जमीन पर निर्माण ध्वस्त करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले […]
November 14, 2026
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक में टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। […]
