शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:बाइक में टक्कर के बाद मारपीट, कड़े से वार कर युवक का सिर फोड़ा – Split The Young Man’s Head Open With A Forceful Blow

November 14, 2026


जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक में टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

भीटी तिवारी गांव निवासी अंकित रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को वह अपनी गाड़ी से जंगल कौड़िया सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद संभलकर चलने की बात कहने पर बाइक सवारों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X