शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रक्षाबंधन से पहले उजड़ा परिवार:सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर – Jalore: Mother And Son Die Tragically In A Collision Between A Car And A Motorcycle
जालोर

रक्षाबंधन से पहले उजड़ा परिवार:सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर – Jalore: Mother And Son Die Tragically In A Collision Between A Car And A Motorcycle

November 5, 2026


Jalore: Mother and son die tragically in a collision between a car and a motorcycle.

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर

विस्तार

जालोर-आकोली-सियाणा एमडीआर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ओडवाड़ा निवासी बॉबी देवी अपने पुत्र अशोक कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बॉबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अशोक कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

पढ़ें:  राजस्थान सरकार ने 31 अगस्त तक रोकी पशुपतिनाथ यात्रा, नई तिथि की घोषणा का करना होगा इंतजार

घटना की सूचना पर बागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल मोजड़ी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार के तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से आने के कारण हादसा हुआ। रक्षाबंधन से एक दिन पहले मां-बेटे की मौत की खबर जैसे ही ओडवाड़ा गांव पहुंची, परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X