रतलाम:बहनों के आत्मदाह प्रयास मामले में भाजपा नेता समेत छह पर केस, पुलिस से हुई थी झूमाझटकी – Ratlam Bjp Leader Chetan Tank Six Booked Sisters Self Immolation Attempt Police Scuffle

दो बहनों द्वारा खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था।
November 4, 2026

दो बहनों द्वारा खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था।
डीडी नगर थाने में दो बहनों द्वारा खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह के प्रयास के मामले में पुलिस ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री चेतन टांक समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों बहनों के आत्मदाह का प्रयास करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी चेतन टांक ने घटना का वीडियो बनाया और अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें माचिस जलाने के लिए उकसाया।
थाने में हंगामा और माचिस से उकसाने का आरोप
डीडी नगर थाना परिसर में शुक्रवार रात दो बहनों मुस्कान टांक और हर्षिता टांक ने पुलिस पर पुरानी शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों बहनों का कहना था कि पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके घर के सामने बीयर की बोतलें फेंकी थीं, लेकिन पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है। इसी विरोध के दौरान मुस्कान ने एक हरी केन से खुद पर और अपनी बहन हर्षिता पर डीजल डाल लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने हाथ में माचिस लेकर आत्महत्या की कोशिश की और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें- आलीराजपुर में बड़ा हादसा: रेत के गड्ढे ने छीन ली तीन मासूमों की जिंदगी, एक-दूसरे का हाथ थामे मिले सगे भाई
झूमाझटकी में थाना प्रभारी को आई चोट
थाने में अचानक पैदा हुई इस स्थिति को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हेड कांस्टेबल कमल बघेल ने युवतियों के हाथ से माचिस छीनने का प्रयास किया। इस दौरान थाने में अफरातफरी मच गई और झूमाझटकी शुरू हो गई। इस धक्का-मुक्की के दौरान मुस्कान ने थाना प्रभारी अनुराग यादव के साथ झूमाझटकी करते हुए उनकी गर्दन पर हाथ मारा, जिससे उनके नाखून लगने से थाना प्रभारी को चोट आ गई। कुछ ही देर में युवतियों के पिता पवन टांक और भाई सावन टांक भी थाने पहुंच गए और उन्होंने भी पुलिस पर दबाव बनाते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
छह लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज
डीडी नगर थाना प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने चेतन टांक, उसके भाई नीरज टांक, मुस्कान टांक, हर्षिता टांक, सावन टांक और पवन टांक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है। पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार भाजपा नेता चेतन टांक के खिलाफ पूर्व से 10 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम समेत कई अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इनमें से चार मामलों में न्यायालय द्वारा वह दोषमुक्त हो चुका है, जबकि एक मामले में राजीनामा हो चुका है और शेष मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
November 12, 2026
Ratlam News : श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहा, अन्य को भी रिहा करने की मांग, भारी पुलिस बल तैनात
November 10, 2026
जावरा के पास हाईवे किनारे टायरों के गोदाम में लगी आग से बड़ी संख्या में टायर, पास के गैरेज का सामान और एक कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों से दमकल बुलाकर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।
November 8, 2026
युवक की हत्या कर शव दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के जामण पाटली के जंगल में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते चाकू से वार कर की गई थी। हत्या के बाद आरोपी शव को कार की डिक्की में रखकर ठिकाने […]
