गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजनीति:हर्ष महाजन बोले- राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी सेना के शौर्य का अपमान – Politics: Harsh Mahajan Says Jagat Singh Negi’s Remarks On Rafale And ‘operation Sindoor
शिमला

राजनीति:हर्ष महाजन बोले- राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी सेना के शौर्य का अपमान – Politics: Harsh Mahajan Says Jagat Singh Negi’s Remarks On Rafale And ‘operation Sindoor

November 19, 2026


Politics: Harsh Mahajan says Jagat Singh Negi’s remarks on Rafale and ‘Operation Sindoor

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन।
नेटवर्क

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री की ओर से भारतीय वायुसेना की क्षमता, देश की रक्षा तैयारियों और सैन्य अभियान का इस प्रकार उपहास उड़ाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हर्ष महाजन ने कहा कि जगत सिंह नेगी ने राफेल विमान की कीमत को लेकर 700 करोड़ और 2300 करोड़ रुपये के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। यदि उनके पास किसी भ्रष्टाचार के प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें। बिना प्रमाण अलग-अलग आंकड़ों की तुलना करके भ्रष्टाचार का आरोप लगाना गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि किसी रक्षा सौदे का मूल्यांकन करते समय विमान के साथ मिलने वाली हथियार प्रणालियों, प्रशिक्षण, रखरखाव, तकनीकी सहायता और अन्य व्यवस्थाओं को भी समझना आवश्यक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X