राजस्थान:अजमेर में पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई घटना से हड़कंप – Ajmer-police-jawan-narendra-godara-shot-himself-service-rifle-incident

पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
November 7, 2026

पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
अजमेर में आदर्श नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक पुलिस जवान द्वारा सर्विस राइफल से खुद को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जवान की पहचान टोंक के 9वीं आरएसी के जवान नरेंद्र गोदारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी सर्विस एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारी। घटना शाम करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र गोदारा की चुनाव संबंधी ड्यूटी अजमेर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में लगाई गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर हलचल मच गई और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जवान ने अपनी सर्विस एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपियों के पकड़े जाने का अब सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, बड़ा प्लान हुआ फेल
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की ओर से घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
November 12, 2026
ऐतिहासिक तारागढ़ दुर्ग के संरक्षण और विकास की राह में बड़ी बाधा दूर हुई है। संभागीय आयुक्त न्यायालय के आदेश के बाद करीब 36 बीघा भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है। इससे दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
November 12, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2027) के तहत गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी (105) की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इस संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध करवाई गईं। एसडीएम […]
November 12, 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन विस्तार अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। आयोग यह परीक्षा 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में दो पारियों में आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग […]
