राजस्थान:अलवर जिला अस्पताल में सप्ताह भर से बंद पड़ी एसडीपी मशीन, मरीज परेशान – District Hospital Sdp Machine Closed Dengue Cancer Patients Platelet Cost

जिला अस्पताल,अलवर
November 7, 2026

जिला अस्पताल,अलवर
अलवर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) की मशीन पिछले एक सप्ताह से बंद है। बिजली जाने के बाद बैकअप न मिलने से यह प्रक्रिया रुक जाती है। इससे कैंसर, डेंगू, स्क्रब टाइफस और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में सुविधा होने के बावजूद मशीन बंद रहने से जरूरतमंद मरीज निजी संस्थानों से करीब 11 हजार रुपये चुकाकर एसडीपी खरीद रहे हैं।
बिजली बैकअप और उपकरणों की समस्या
विशेषज्ञों के अनुसार एक एसडीपी मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या करीब 40 से 50 हजार तक बढ़ा सकती है। डेंगू, कैंसर और जटिल प्रसव के मामलों में डॉक्टर एसडीपी की सलाह देते हैं। मशीन बंद होने की मुख्य वजह बिजली कटौती के दौरान बैकअप न मिलना है। अस्पताल में जनरेटर उपलब्ध है, लेकिन उसका ऑटो स्टार्ट सिस्टम लगभग एक साल से खराब पड़ा है। बिजली कटते ही जनरेटर स्वयं चालू नहीं होता और ब्लड बैंक का यूपीएस भी बंद पड़ा है। एसडीपी तैयार करने वाली किट की कीमत सात से आठ हजार रुपये है, जो बिजली बाधित होने से खराब हो सकती है।
लैब जांच और मंजूरी की प्रक्रिया
अस्पताल की सेंट्रल लैब में सीरम इलेक्ट्रोलाइट जांच मशीन भी करीब छह महीने से खराब है। केटीपीएल कंपनी ने पुरानी मशीन को कंडम घोषित कर दिया है। मरीजों की निशुल्क जांच जारी रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने निजी संस्थान से अनुबंध किया है। लैब के लिए दो नई इलेक्ट्रोलाइट मशीनें अस्पताल में आ चुकी हैं, लेकिन खरीद आदेश में मेक और मॉडल दर्ज न होने तथा डॉक्टर की तकनीकी मंजूरी न मिलने से इनका इंस्टॉलेशन अटका हुआ है। नियमानुसार एक लाख रुपये तक के उपकरण के लिए बायोमेडिकल इंजीनियर और इससे अधिक राशि के लिए विभागाध्यक्ष की स्वीकृति आवश्यक है। वहीं 50 हजार रुपये तक के उपकरण अस्पताल तीन कोटेशन के आधार पर खरीद सकता है।
November 13, 2026
सफदरजंग अस्पताल विस्तार पटाखे के बारूद में हुए विस्फोट से 90 प्रतिशत तक झुलसी आंखों वाले 12 वर्षीय मासूम दिलखुश यादव की दृष्टि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुए सफल ऑपरेशन के बाद बच गई है। अलवर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चे को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर […]
November 12, 2026
यात्रीगण कृपया ध्यान दें विस्तार रेल मंत्रालय रेवाड़ी से जयपुर के बीच लगभग 191 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन बिछाने की तैयारी तेजी से कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का फाइनल लोकेशन सर्वे अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सर्वे और आवश्यक वित्तीय आकलन पूरा होने के बाद चिह्नित जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया […]
November 12, 2026
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग विस्तार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली […]
