शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:आसाराम को हाईकोर्ट से राहत, पैरोल मामले में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; इस बात का दिया हवाला – Rajasthan High Court Stays Asaram Arrest In Parole Surrender Case
जोधपुर

राजस्थान:आसाराम को हाईकोर्ट से राहत, पैरोल मामले में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; इस बात का दिया हवाला – Rajasthan High Court Stays Asaram Arrest In Parole Surrender Case

November 20, 2026


rajasthan high court stays asaram arrest in parole surrender case

पैरोल मामले में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पैरोल अवधि समाप्त होने के पश्चात निर्धारित समय पर जेल में सरेंडर नहीं करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के तहत आसाराम की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने यह आदेश दिया।

उड़ान में तकनीकी देरी का हवाला

आसाराम की तरफ से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 528 के तहत याचिका प्रस्तुत कर 28 अक्तूबर 2026 को दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है। अदालत में अधिवक्ता निशांत बोरा, यशपाल राजपुरोहित और भरत सैन ने पक्ष रखा। वकीलों ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को आसाराम को 20 दिन की नियमित पैरोल मंजूर की गई थी। इसके बाद उन्हें 8 अक्तूबर को रिहा किया गया था और 27 अक्तूबर शाम पांच बजे तक सेंट्रल जेल जोधपुर में आत्मसमर्पण करना आवश्यक था।

य भी पढ़ें- जोधपुर दुष्कर्म केस: आसाराम की उम्रकैद पर सुप्रीम कोर्ट में चार जनवरी के बाद होगी सुनवाई

याचिका में कहा गया कि वे चार्टर्ड प्लेन से वापस आ रहे थे, परंतु उड़ान की अनुमति मिलने में तकनीकी अड़चन आने की वजह से विमान देर शाम को उतरा। इस कारण आसाराम रात 10:40 बजे जेल अधीक्षक के समक्ष उपस्थित हुए, परंतु उन्हें जेल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।

अब 23 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

समय पर सरेंडर नहीं करने के कारण जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाने में राजस्थान कारागार (संशोधन) अधिनियम की धारा 58-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता से आसाराम के आत्मसमर्पण के वास्तविक समय की पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

सरकारी वकील ने इस विषय पर जानकारी जुटाने हेतु न्यायालय से समय मांगा। अदालत ने इस प्रार्थना को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर 2026 निर्धारित की और तब तक के लिए गिरफ्तारी पर रोक संबंधी अंतरिम राहत को जारी रखा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X