Shani Margi 2026: न्याय के देवता शनि साल के अंत से पहले अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री अवस्था समाप्त कर मार्गी हो जाएंगे। शनि की इस सीधी चाल का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान उन्हें करियर में लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, लंबे समय से अटके काम पूरे होने के भी योग बनेंगे। ज्योतिष के अनुसार, इन राशियों के लिए जून 2027 तक का समय अनुकूल रह सकता है। ऐसे में आइए इन भाग्यशाली राशियों के नाम जानते हैं।
वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2027: धन और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा नया साल? जानें जनवरी से दिसंबर तक का हाल
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय
मिथुन राशि
शनि की मार्गी चाल मिथुन राशि वालों के लिए राहत और लाभ लेकर आ सकती है। इस समय व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होने के संकेत हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। यह समय छात्रों के लिए और भी खास रहेगा। पढ़ाई से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं समाप्त होंगी। कारोबार में अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
तुला राशि वार्षिक राशिफल 2027: नए साल में कैसा रहेगा भाग्य, करियर और प्रेम जीवन? जानें जनवरी से दिसंबर तक का हाल
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल लाभकारी साबित हो सकती है। घर में कोई नया वाहन आप लेकर आ सकते हैं। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी समझ और मेहनत से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भाग्य आपका मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अनुकूल रहेगा।
कर्क वार्षिक राशिफल 2027: करियर और आर्थिक सुधार के लिए रहेगा 2027, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक का राशिफल
Lucky Zodiac Signs: साल खत्म होने से पहले इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी और तरक्की के मिलेंगे मौके
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। हर काम में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ सुख और सहयोग बना रह सकता है। परिवार में धार्मिक कार्यों के योग बन सकते हैं। वहीं, व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन वार्षिक राशिफल 2027: कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों के लिए खास रहेगा 2027, पढ़ें हर माह का राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।