मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:सीकर में 41.50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कार से बरामदगी के बाद से था फरार – Rajasthan: Main Supplier In 41.50 Kg Cannabis Smuggling Case Arrested In Sikar
सीकर

राजस्थान:सीकर में 41.50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कार से बरामदगी के बाद से था फरार – Rajasthan: Main Supplier In 41.50 Kg Cannabis Smuggling Case Arrested In Sikar

November 17, 2026


Rajasthan: Main supplier in 41.50 kg cannabis smuggling case arrested in Sikar

INDORE NEWS
, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बलारां थाना इलाके में पिछले दिनों कार से 41.50 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को पकड़ा। आरोपी के पास से बरामद माल की सीकर में ही डिलीवरी होनी थी। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के पीछे सक्रिय मुख्य सरगना और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।

कार से बरामदगी और पहली गिरफ्तारी

दादिया थाना प्रभारी संजय कुमार पूनियां ने बताया कि 11 नवंबर की रात बलारां थाना पुलिस ने स्विफ्ट कार से 41.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश पुत्र बेगाराम को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी राकेश ने पुलिस को बताया था कि उसका साथी विकास गांजा सप्लाई का काम करता है। घटना वाली रात आरोपी विकास पुलिस के हाथ लगने से पहले ही गाड़ी से उतरकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

आरोपी से पूछताछ और गिरोह की पड़ताल

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेवा नगर, खिरोड़ निवासी मुख्य सप्लायर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सीकर में ही कहीं गांजा सप्लाई करने वाले थे। आरोपी विकास ने कुछ महीने पहले ही गांजा सप्लाई का काम शुरू किया था। पुलिस अब गांजा सप्लाई के इस पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड का पता लगा रही है। पुलिस टीम गिरोह की पुरानी गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के स्रोतों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X