फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फिल्म के एक्टर्स भी इसके बड़े स्तर पर प्रमोशन में लगे हुए हैं। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को पायरेसी से बचाने के लिए बड़ा फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने सुनाया ये आदेश
कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति या डिजिटल प्लेटफॉर्म बिना अनुमति के फिल्म की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग या स्ट्रीमिंग नहीं कर सकता। इसके अलावा, फिल्म से जुड़ा कोई भी पायरेटेड कंटेंट सामने आने पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिकायत मिलने के बाद उसे हटाना या ब्लॉक करना होगा।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जस्टिस माधव जामदार ने यह आदेश गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर कॉपीराइट उल्लंघन याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। कंपनी के पास भारत और विदेशों में फिल्म के कॉपीराइट और उसके इस्तेमाल से जुड़े अधिकार हैं।