अभिनेता मुकेश खन्ना अक्सर अपनी बेबाक राय सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच रखते रहते हैं। इस बार उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ के बारे में भी काफी कुछ कहा। उन्होंने फिल्म में साई पल्लवी अभिनीत मां सीता के किरदार के बारे में अपने विचार रखे।
इतना ही नहीं उन्होंने अनुपम खेर की समीक्षा पर भी सवाल उठाये।
फिल्म पर क्या बोले मुकेश?
मुकेश खन्ना ने अपने हालिया ब्लॉग में फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘वाल्मीकि की रामायण में सीता मां को वॉरियर नहीं दिखाया गया है। मेकर्स ने अपनी कल्पना के हिसाब से फिल्म बनाई है। अफसोस होता है कि हमारे ही धर्म के हिंद के हिंदू मेकर्स बस पैसा कमाने के लिए धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। हालांकि मैंने ये फिल्म नहीं देखी है. लेकिन रिव्यूज, पब्लिक ओपिनियन, प्रोमो और क्लिप्स के आधार पर मैं फिल्म पर बात कर रहा हूं। मैं 1200 रुपये की टिकट देकर फिल्म नहीं देखेंगे। वो प्रोड्यूसर को फिल्म की कमाई नहीं देना चाहेंगे। क्योंकि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आस्था से खिलवाड़ किया है।’