रायगढ़ जिला जेल में दो संदिग्ध मोबाइल बरामद:एक दीवार के बाहर से फेंका गया, दूसरे की अस्पताल में मिली लोकेशन – Two Suspicious Mobile Phones Found In Raigarh District Jail, Police Demand For Investigation

रायगढ़ जिला जेल
November 8, 2026

रायगढ़ जिला जेल
रायगढ़ जिला जेल परिसर के भीतर बृहस्पतिवार की शाम और रात दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक मोबाइल बाहर से जेल की दीवार के पीछे से फेंककर अंदर पहुंचाया गया था, जबकि दूसरा मोबाइल जेल परिसर स्थित 10 बिस्तर वाले अस्पताल से बरामद हुआ। इस के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल, बृहस्पतिवार की शाम सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरियों की नजर एक लावारिस मोबाइल पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि मोबाइल को जेल के पीछे की ओर से बाहर से भीतर फेंका गया था। इसकी सूचना तत्काल जेल अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद मोबाइल को जब्त कर लिया गया। इसके बाद रात में जेल के 10 बिस्तर वाले अस्पताल से भी एक मोबाइल बरामद किया गया। दोनों मोबाइल बरामद होने के बाद जेल प्रबंधन ने गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को पत्र लिखकर जांच की मांग
बरामद किए गए दोनों मोबाइल फोन में सक्रिय सिम कार्ड लगे होने की बात सामने आई है। इसी कारण जेल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस से यह मांग की गई है कि मोबाइल में लगे सिम कार्ड के मूल धारक की जानकारी निकाली जाए। इन मोबाइल फोन से किन-किन लोगों से बातचीत हुई है, इसकी भी पूरी जांच कराई जाए ताकि सच्चाई का पता चल सके।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहा प्रबंधन
मोबाइल जेल के भीतर कैसे पहुंचा और इसे किसने अंदर पहुंचाया, इसकी सटीक जानकारी जुटाने के लिए जेल प्रबंधन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रहा है। खासकर उस स्थान के आसपास की तमाम गतिविधियों की जांच की जा रही है, जहां से मोबाइल भीतर फेंके जाने की बात सामने आई है।
जिला जेल अधीक्षक जीएस सोरी ने बताया कि शाम को जेल के सुरक्षाकर्मियों को पीछे से फेंका गया एक मोबाइल मिला था। इसके बाद जेल के अस्पताल से दूसरा मोबाइल बरामद हुआ। दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। सिम किसके नाम पर है और मोबाइल से किन लोगों से बातचीत हुई है।
November 11, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
November 8, 2026
सांकेतिक फोटो ग्राफिक्स विस्तार रायगढ़ में एक युवती से मिलने-जुलने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों बैकुंठपुर निवासी शिवम बरेठ (20) और शिवम बानी (23) को गिरफ्तार कर लिया है। चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर पुलिस […]
November 8, 2026
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विस्तार दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से लगभग 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने उसे अपनी कंपनी में खपाने के आरोप में रायपुर इस्पात कंपनी के मालिक विनोद गर्ग और निदेशक संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों […]
