शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:डोडा पुलिस ने लापता महिला को परिजन से मिलाया – Jammu Kashmir News

November 8, 2026


डोडा। जिला पुलिस ने भाला क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को तलाश कर उसे परिजन के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार निशु देवी पत्नी किरण कुमार निवासी सिंदरा, तहसील भाला, जिला डोडा के लापता होने की रिपोर्ट 25 सितंबर को पुलिस पोस्ट भाला में दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस पोस्ट भाला के प्रभारी और उनकी टीम ने महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए और उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के बाद महिला को 7 नवंबर को तलाश कर लिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X