विजयादशमी पर बंगाली समाज की महिलाओं ने रायपुर कालीबाड़ी स्थित पंडाल में माता रानी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। माता रानी को सुंदर लगाकर सदा सुहागन की कामना की।
रायपुर कालीबाड़ी में ‘सिंदूर खेला’:माता रानी की विदाई पर महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, जानें इसका महत्व – Sindoor Khela At Raipur Kalibari Cg: Bangali Womens Play With Sindoor During farewell
मां दुर्गे की मायके से विदाई होने पर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन की कामना की । मां दुर्गा की विदाई से पहले सुहागिन महिलाओं ने ढाक की थाप और शंखनाद के बीच मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सिंदूर की होली खेली। लाल-सफेद साड़ी, हाथों में शंखा-पोला और माथे पर सिंदूर लगाए महिलाएं मां दुर्गा के सामने पहुंचीं।
पूरा पंडाल लाल रंग से गुलाल हो गया। ससुराल से आने के बाद 10 दिनों तक माता रानी की पूजा अर्चना की गई। दसवें दिन मायके से विदाई होने पर सबकी आखें नम हो गई।
महिलाओं ने कहा कि ‘सिंदूर खेला’ सिर्फ एक रस्म नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति, एकता और अखंड सुहाग का प्रतीक है। सिंदूर खेला के बाद महिलाओं ने देवी से प्रार्थना की कि अगले साल मां सब की जीवन में खुशहाली लेकर आयें।





