शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायबरेली:बरातियों से भरी कारों को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, एक दर्जन घायल – Raebareli: Woman Killed, A Dozen Injured After Being Hit By A Roadways Bus
रायबरेली

रायबरेली:बरातियों से भरी कारों को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, एक दर्जन घायल – Raebareli: Woman Killed, A Dozen Injured After Being Hit By A Roadways Bus

November 10, 2026


Raebareli: Woman killed, a dozen injured after being hit by a roadways bus

दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा बहराइच मार्ग पर सेमरपहा गांव के निकट मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बारातियों से भरी दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फतेहपुर जिले के किशनपुर से बारात उन्नाव के पुरवा जा रही थी। दोनों कारों में महिलाएं और बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग सवार थे। सेमरपहा के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पहले एक कार में टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार कई लोग फंस गए। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची समेत कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X