राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन:नशे की रोकथाम के लिए पर्वतीय राज्यों को मिले अलग से पैकेज, मंत्री खजानदास ने की पैरवी – National Summit In Delhi Minister Khajan Das Advocate For A Separate Package For Mountain States

समाज कल्याण मंत्री खजानदास
November 18, 2026

समाज कल्याण मंत्री खजानदास
नशे की रोकथाम के लिए उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को अलग से पैकेज मिले। समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने यह बात नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन समावेशी नीति संकल्प में कही। विभागीय मंत्री ने छात्रवृत्ति और दिव्यांग कल्याण पर भी सुझाव रखे।
मंत्री ने पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप सामाजिक कल्याण की नीतियां बनाने की पैरवी की। उन्होंने जिला स्तर पर नशे से जुड़े आंकड़ों का शीघ्र प्रकाशन करने और पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार नशामुक्ति केंद्रों की व्यवस्था में लचीलापन देने का सुझाव दिया। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियानों में उत्तराखंड के नवचेतना मॉड्यूल और एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज कार्यक्रम के अनुभव साझा करने की भी बात कही।
उत्तराखंड: तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, भारी मांग के समय मिलेगी बड़ी राहत
छात्रवृत्ति योजनाओं को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए मंत्री ने पंजीकरण के समय आधार सीडिंग की जांच, अपार आईडी को छात्रवृत्ति पोर्टल से जोड़ने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति की मानक दर निर्धारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने ओबीसी और ईबीसी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए समय पर पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
दिव्यांग बच्चों के प्रारंभिक हस्तक्षेप के विषय में मंत्री ने शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों और जोखिम वाले नवजात शिशुओं की समयबद्ध पहचान के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने की पैरवी की। उन्होंने सुझाव दिया कि रेफरल के सात दिन के भीतर परिवार से संपर्क और 30 दिन के भीतर बच्चे का आकलन सुनिश्चित किया जाए। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टेली-पुनर्वास एवं स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित थेरेपी सेवा प्रदाताओं का नेटवर्क विकसित करने की जरूरत भी बताई।
November 18, 2026
अनुकृति गुसाईं विस्तार जेनी प्रकरण पर अब भाजपा प्रवक्ता और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुकृति गुसाईं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। मीडिया से बातचीत में अनुकृति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप […]
November 18, 2026
पिछले 10 साल से सत्ता के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस इस बार टिकट आवंटन को लेकर गंभीर व सतर्क दिखाई दे रही है। टिकट के लिए प्रत्येक सीट पर दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है लेकिन नेताओं की दावेदारी में कितना दम है, कांग्रेस हाईकमान के सामने इसकी तस्वीर सर्वे रिपोर्ट से आएगी। उत्तराखंड में […]
November 18, 2026
हादसा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार पर्वतीय राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर है, जबकि हादसों में होने वाली मौतों के मामले में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 11 पर्वतीय राज्यों के आंकड़ों […]
