बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:जेनी प्रकरण पर हरक की बहू अनुकृति गुसाईं की दो टूक, मामले की जांच हो, जो गलत हो उस पर हो कार्रवाई – Anukriti Gusain Daughter In Law Of Harak Singh Told On Jenny Case Demanding An Investigation
देहरादून

देहरादून:जेनी प्रकरण पर हरक की बहू अनुकृति गुसाईं की दो टूक, मामले की जांच हो, जो गलत हो उस पर हो कार्रवाई – Anukriti Gusain Daughter In Law Of Harak Singh Told On Jenny Case Demanding An Investigation

November 18, 2026


Anukriti Gusain daughter in law of Harak Singh Told On Jenny case demanding an investigation

अनुकृति गुसाईं

विस्तार

जेनी प्रकरण पर अब भाजपा प्रवक्ता और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुकृति गुसाईं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

मीडिया से बातचीत में अनुकृति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप सामने आए हैं, उन्हें बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोप को बिना तथ्यों और जांच के सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले के गहरे सामाजिक पहलू को देखते हुए बेहद संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है।

अनुकृति ने कहा कि जैसे हम सबको मालूम है कि इस मामले के पूर्व में सीबीआई जांच के बाद डॉ.हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल चुकी है। फिर भी अगर इतने साल बाद कोई आया है तो जांच होनी चाहिए।

UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

एसआईटी के गठन का स्वागत करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसी दोनों पक्षों की बात को गंभीरता से सुनेगी और जल्द ही मामले की सच्चाई सबके सामने लाएगी। अनुकृति गुसाईं ने दो टूक कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, यदि जांच में ये आरोप झूठे और निराधार साबित होते हैं, तो छवि खराब करने और गलत आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X