रुड़की:छात्र की मौत के बाद आईआईटी ने स्थगित कीं 70 परीक्षाएं, अब 22 नवंबर को होंगी, संस्थान ने दी जानकारी – Iit Roorkee Postpones 70 Exams After Student Death New Dates Announced For November 22

आईआईटी रुड़की
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
November 14, 2026

आईआईटी रुड़की
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईआईटी रुड़की में 20 वर्षीय छात्र की कथित आत्महत्या के बाद संस्थान ने 70 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ये परीक्षाएं अब 22 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। पहले इन परीक्षाओं की तिथि 13 नवंबर निर्धारित थी। संस्थान की ओर से शनिवार को इसकी जानकारी दी गई। परीक्षा स्थगित होने और नई तिथि के संबंध में सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
आईआईटी रुड़की के बीएस-एमएस कार्यक्रम में गणित एवं कंप्यूटिंग विषय के द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष राजौरिया का शव शुक्रवार को गोविंद भवन छात्रावास के दूसरे तल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला था। वह मूल रूप से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर संस्थान में हड़कंप मच गया था।
अधिकारियों के अनुसार, छात्र के कमरे से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अवसाद से जूझने और जीवन को लेकर परेशान होने की बात लिखी थी। नोट में उसने परिजनों से उसके जाने के बाद आंसू बहाने के बजाय उसके पसंदीदा पांच हॉलीवुड गाने सुनने की बात भी कही थी। इनमें बॉब डिलन, द बीटल्स, द नेबरहुड और रेडियोहेड के गाने शामिल बताए गए हैं।
एक साल से मानसिक तनाव में था छात्र, वेलनेस सेंटर में ले रहा था परामर्श
आईआईटी रुड़की में 20 वर्षीय छात्र आयुष राजौरिया पिछले एक साल से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। वह तनाव से उबरने के लिए संस्थान के वेलनेस सेंटर में नियमित रूप से परामर्श ले रहा था। अधिकारियों ने बताया कि छात्र को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सहायता दी जा रही थी।
ये भी पढे़ं…UK Top News: छात्रों से भरी बस पलटी, गौचर मेले में सीएम धामी की घोषणाएं, उत्तरकाशी में वायुसेना का अभ्यास
आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष पिछले एक साल से वेलनेस सेंटर में काउंसलिंग ले रहा था। संस्थान में यह केंद्र अवसाद और अन्य मानसिक चुनौतियों का सामना कर रहे विद्यार्थियों की मदद के लिए बनाया गया है। यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के माध्यम से परामर्श और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
November 14, 2026
नई टेंडर प्रक्रिया का हो रहा है इंतजार यात्रा समाप्त होते ही हटा दिए जाते हैं सफाई कर्मचारी उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा समाप्त होते ही गंगोत्री हाईवे के प्रमुख पड़ावों पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मनेरी, नेताला समेत कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। जिला पंचायत ने भी सफाई व्यवस्था प्रभावित […]
November 14, 2026
डामटा के सूरत खेल मैदान में आयोजित हुई क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह लकी ड्रॉ में विजेताओं ने जीती बुलेट, स्कूटी व वॉशिंग मशीन नौगांव (उत्तरकाशी)। डामटा के सूरत खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। ओपन कबड्डी में शामली यूपी व महिला कबड्डी […]
November 14, 2026
पुरोला (उत्तरकाशी)। भाजपा की ओर से शुक्रवार को पुरोला में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ महारैली का आयोजन किया गया। महारैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। महारैली में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल और दायित्वधारी जगत सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने […]
