बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रूढियां तोड़ रचा इतिहास :पहली किन्नर सरपंच बनीं मनीषा बाई, विकास न होने पर इस्तीफे का एलान – Manisha Bai First Transgender Sarpanch Kushalpura Beawar Village Development
अजमेर

रूढियां तोड़ रचा इतिहास :पहली किन्नर सरपंच बनीं मनीषा बाई, विकास न होने पर इस्तीफे का एलान – Manisha Bai First Transgender Sarpanch Kushalpura Beawar Village Development

November 18, 2026


manisha bai first transgender sarpanch kushalpura beawar village development

मनीषा बाई

विस्तार

रायपुर पंचायत समिति के कुशालपुरा गांव की जनता ने मनीषा बाई को गांव की पहली किन्नर सरपंच चुना है। मनीषा बाई ने पंचायत चुनाव में सफलता हासिल करते हुए दो पूर्व सरपंच परिवारों के प्रत्याशियों को पराजित किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 301 वोटों के अंतर से मात देकर जीत दर्ज की। इस परिणाम ने गांव के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है और नए नेतृत्व के लिए रास्ता तैयार किया है। इस चुनावी जीत में महिलाओं के समर्थन ने भी मुख्य भूमिका निभाई। ग्रामीण अब गांव में विकास के नए दौर की उम्मीद कर रहे हैं।

गुरु का आशीर्वाद और जताया आभार

जीत के बाद मनीषा बाई ने सबसे पहले अपने गुरु का आशीर्वाद लिया। समर्थकों ने खुशियां साझा करते हुए अपनी नई सरपंच का जोरदार स्वागत किया। मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मनीषा बाई ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि कुशालपुरा की पूरी जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामवासियों ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

आदर्श गांव बनाने का संकल्प

मनीषा बाई ने गांव के समग्र विकास को अपनी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता घोषित किया है। उनका सपना कुशालपुरा को सर्वसुविधायुक्त आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरपंच का पद केवल सम्मान पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति सीधी जवाबदेही का प्रतीक है। मनीषा बाई ने यह बड़ा एलान भी किया कि यदि वे गांव में विकास कार्य करवाने में विफल रही तो खुद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने ग्रामीणों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को जल्द-से-जल्द धरातल पर उतारने का भरोसा दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X