शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वर्ल्ड अपडेट्स:us में खसरे से छह मौत, अबतक 1476 मामले; शेख हसीना बोलीं- बांग्लादेश लौटने से कोई रोक नहीं सकता – World Updates Measles In Us Sheikh Hasina Bangladesh Return West Asia Russia Ukraine Crisis Pak China News
दुनिया

वर्ल्ड अपडेट्स:us में खसरे से छह मौत, अबतक 1476 मामले; शेख हसीना बोलीं- बांग्लादेश लौटने से कोई रोक नहीं सकता – World Updates Measles In Us Sheikh Hasina Bangladesh Return West Asia Russia Ukraine Crisis Pak China News

November 7, 2026


World Updates measles in US Sheikh Hasina Bangladesh return west asia russia ukraine crisis pak china news

दुनिया की बड़ी खबरें
– फोटो : amar ujala graphics

अमेरिका का पेन्सिलवेनिया राज्य इस समय देश में खसरे के सबसे गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को राज्य में इस साल खसरे से जुड़ी छठी मौत की पुष्टि की। खसरे की शिकार बनी 21 वर्षीय महिला का टीकाकरण नहीं हुआ था और प्रसव के बाद जटिलताओं के कारण उसकी मौत हो गई। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिश समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ने घर पर बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के दौरान स्थिति बिगड़ने पर उसे एयरलिफ्ट करके पिट्सबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई। पेन्सिलवेनिया में अप्रैल से अब तक 77 गर्भवती महिलाएं खसरे से संक्रमित पाई गई हैं। गर्भावस्था में खसरा मां और बच्चे दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। पेन्सिलवेनिया की 45 काउंटियों में अब तक खसरे के 1,467 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री हसीना की हुंकार- बांग्लादेश लौटने से कोई नहीं रोक सकता

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह दिसंबर में अपने वतन लौटेंगी और ऐसा करने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता। 2024 के छात्र आंदोलन के बाद वह भारत आई थीं। 2025 में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, करीब 1,400 लोग मारे गए। हसीना ने आरोप और फैसला खारिज किया है। बांग्लादेश ने प्रत्यर्पण मांगा, लेकिन भारत ने उन्हें नहीं सौंपा। लौटने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X