शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

विकास कार्यों का ब्योरा सार्वजनिक करें विधायक :धीमान – Mla Should Make Details Of Development Works Public: Dhiman

November 20, 2026


भोरंज(हमीरपुर)। पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने भोरंज के कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार के 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विधायक से खर्च की गई धनराशि और पूरे हो चुके विकास कार्यों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है।

डॉ. धीमान ने कहा कि विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। विधायक की प्राथमिकता सूची में शामिल योजनाओं में पिछले चार वर्षों के दौरान केवल एक योजना की ही डीपीआर तैयार हो पाई है।

ऐसे में 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने के दावे पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जनता को भाषणों और आंकड़ों के बजाय धरातल पर दिखाई देने वाला विकास चाहिए। डॉ. धीमान ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा भोरंज क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के कदम का समर्थन भी किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X