विदेशी सैलानी से अभद्रता:थाईलैंड की यूट्यूबर से ‘किस’ मांगना पड़ा भारी, ऑटो चालक गिरफ्तार – Udaipur Thai Woman Youtuber Harassment Auto Driver Arrested

आरोपी चालक गिरफ्तार
November 16, 2026

आरोपी चालक गिरफ्तार
राजस्थान के उदयपुर में घूमने आई थाईलैंड की महिला यूट्यूबर से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती नगर निगम के मेले की मोबाइल से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, उसी दौरान आरोपी चालक ने उसके पास पहुंचकर अनुचित मांग करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले का स्वतः संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की है।
मेले में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अभद्रता
थाईलैंड की यूट्यूबर इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं और उनके इंस्टाग्राम पेज पर 70 हजार फॉलोवर हैं। उन्होंने उदयपुर शहर में घूमने के लिए आरोपी का ऑटो किराए पर लिया था। तीन दिन पहले यानी 13 नवंबर को वह टाउनहॉल स्थित नगर निगम के मेले में गई थीं। वहां वह अपने मोबाइल से सांस्कृतिक कार्यक्रम को रिकॉर्ड कर रही थीं। उसी दौरान चालक युवती के पास गया और बार-बार ‘लिप किस’ के लिए बोलने लगा। चालक द्वारा अभद्रता करने का यह वीडियो युवती के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। युवती ने 14 नवंबर को यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए एक संदेश भी लिखा।
यह भी पढ़ें: राजस्थान: खैरथल में फर्जी मतदान के आरोप पर दो पक्षों में खूनी झड़प, बुजुर्ग गंभीर घायल; अलवर रेफर
पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी
यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ा। थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर-11 महाराज का अखाड़ा निवासी आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टैंपो चलाता है। इसने ही दो दिन तक युवती को अपने टैंपो में शहर की अलग-अलग जगहों पर घुमाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
November 15, 2026
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में गुरुवार को कलक्ट्रेट के मिनी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की […]
November 15, 2026
राजस्थान के उदयपुर में शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर चीरवा टनल के पास ढलान पर उतरते समय एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए। इससे ट्रेलर बेकाबू हो गया और आगे चल रही एक के बाद एक चार कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कारों में सवार चार […]
November 12, 2026
राजस्थान के उदयपुर जिले में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से करीब 46 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना पहाड़ा थाना क्षेत्र के बंजारवाड़ा गांव की है। बुधवार रात बदमाश घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे […]
