शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप:भारतीय पहलवान नीलम सिरोही ने जीता रजत पदक, फाइनल में जापान की सुसाकी से मिली हार – Indian Wrestler Neelam Sirohi Settled For A Silver Medal At World Wrestling Championships Result Updates
खेल

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप:भारतीय पहलवान नीलम सिरोही ने जीता रजत पदक, फाइनल में जापान की सुसाकी से मिली हार – Indian Wrestler Neelam Sirohi Settled For A Silver Medal At World Wrestling Championships Result Updates

October 29, 2026


Indian wrestler Neelam Sirohi settled for a silver medal at World Wrestling Championships result updates

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
– फोटो : X

विस्तार

भारतीय पहलवान नीलम सिरोही को बुधवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 50 किग्रा फाइनल में जापान की दिग्गज युई सुसाकी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही वह अंशु मलिक के बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं। सुसाकी ने अपने शानदार अभियान के दौरान एक भी अंक नहीं गंवाया और पहले पीरियड के समाप्त होने से ठीक पहले 26 वर्षीय नीलम को चित करके अपना पांचवां विश्व खिताब जीता।

सबसे सफल पहलवानों में हैं सुसाकी

टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी कुश्ती की सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं। हालांकि 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत की विनेश फोगाट के हाथों मिली हार उनके दबदबे वाले करियर के दौरान एक झटका रही थी। नीलम के इस प्रदर्शन को भारतीय महिला कुश्ती के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अंशु मलिक ने 2021 में ओस्लो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।

नीलम ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही वह पहली बार एक ही विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के मुकाबलों में पहुंचने वाली दो भारतीय महिला पहलवानों में शामिल हो गईं। दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन काजल ढोचक ने भी 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X