शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

शराब की मॉडल शॉप खोलने वाली सरकार स्कूलों को मर्ज कर रही :सांसद चंद्रशेखर – The Government That Opens ‘model Shops’ For Liquor Is Merging Schools: Mp Chandrashekhar

November 8, 2026


नगीना। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सरकारी स्कूलों के विलय और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी की। सांसद ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में देशभर में करीब 94 हजार सरकारी स्कूल कम हुए हैं।

सांसद ने चिंता जताई कि एक ओर सरकार शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप खोल रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों को कंपोजिट विद्यालय बनाकर उनका विलय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बंद होने और विलय का सबसे अधिक खामियाजा गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूलों को समेटने से करोड़ों बच्चों और बेटियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भविष्य को अज्ञानता और गरीबी के अंधकार में धकेला जा रहा है। चंद्रशेखर ने शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप खोलने और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का विलय किए जाने को विडंबना बताया। उन्होंने सरकार की इन नीतियों पर सवाल उठाए।

सांसद चंद्रशेखर ने वादा किया कि सरकारी स्कूलों को बंद या विलय करने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। पर्याप्त शिक्षक और घर के नजदीक स्कूल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और बच्चों का भविष्य प्राथमिकता में रहना चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X