शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल:तीन साल से पैर की बीमारी से जूझ रहे 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, घर से दूर पेड़ पर लटका मिला शव – A Man, Suffering From An Illness For Three Years, Took His Own Life By Hanging Himself In The Forest
शहडोल

शहडोल:तीन साल से पैर की बीमारी से जूझ रहे 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, घर से दूर पेड़ पर लटका मिला शव – A Man, Suffering From An Illness For Three Years, Took His Own Life By Hanging Himself In The Forest

November 13, 2026


A man, suffering from an illness for three years, took his own life by hanging himself in the forest.

ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना।

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद राहत नहीं मिलने से वह काफी परेशान रहते थे। प्रारंभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद पटेल (50), पिता बृजकिशोर पटेल, निवासी ग्राम नगनौडी के रूप में हुई है। वह घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर उनका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पढे़ं: भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?: स्कूलों को नहीं मिला फर्नीचर-शौचालय,पार्षद ने की जांच की मांग

सूचना मिलने पर ब्यौहारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तीन साल से पैर की बीमारी से थे परेशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों में सामने आया है कि राजेंद्र प्रसाद पटेल पिछले करीब तीन साल से पैर की बीमारी (सटका) से परेशान थे। इस दौरान उनका लगातार उपचार कराया जा रहा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल रही थी। बीमारी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X