शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, चालक की तलाश में जुटी पुलिस – Shahdol: Biker Dies After Hit-and-run, Succumbs In Hospital; Police Search For Unidentified Vehicle Driver
शहडोल

शहडोल:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, चालक की तलाश में जुटी पुलिस – Shahdol: Biker Dies After Hit-and-run, Succumbs In Hospital; Police Search For Unidentified Vehicle Driver

November 13, 2026


Shahdol: Biker Dies After Hit-and-Run, Succumbs in Hospital; Police Search for Unidentified Vehicle Driver

ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना

विस्तार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्रीकांत केवट (32) पिता सुभाष केवट निवासी भन्नी के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगड़ी के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर देखकर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू कराया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। कुछ देर तक चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: बेबो के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, बोले- करीना को पुश्तैनी पेंडेंट पहनने पर माफी मांगने की जरूरत नहीं

वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी थी। दुर्घटना के बाद वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों और अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X