शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शाजापुर:बुलेट चलाते समय भाजपा विधायक ने छोड़ा हैंडल, हाथ उठाकर किया स्टंट; वीडियो वायरल, फिर मांगी माफी – Bjp Mla Rides Bullet Motorcycle Hands-free; Congress Raises Questions
शाजापुर

शाजापुर:बुलेट चलाते समय भाजपा विधायक ने छोड़ा हैंडल, हाथ उठाकर किया स्टंट; वीडियो वायरल, फिर मांगी माफी – Bjp Mla Rides Bullet Motorcycle Hands-free; Congress Raises Questions

October 30, 2026


BJP MLA rides Bullet motorcycle hands-free; Congress raises questions.

विधायक ने हाथ छोड़कर चलाई बुलेट फिर माफी मांगी

विस्तार

शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक बुलेट बाइक चलाते समय कुछ देर के लिए दोनों हाथ हैंडल से हटाकर हाथ ऊपर उठाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि सोमवार को विधायक जल जन सेवा रैली के दौरान कालापीपल से जामनेर जा रहे थे।

वीडियो में विधायक चंद्रवंशी रैली में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन कुछ समय के लिए दोनों हाथ हैंडल से हटा लिए और हाथ ऊपर उठाकर बाइक चलाते नजर आए। इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह स्टंट नहीं था, बल्कि जोश में उनसे गलती हो गई। विधायक ने कहा कि किसी को भी इस तरह बाइक नहीं चलानी चाहिए। उन्होंने इसे अपनी बड़ी गलती बताते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही।

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

मामले पर कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आम जनता और जनप्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग कानून हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता द्वारा इस तरह बाइक चलाने पर चालान किया जाता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के मामले में इसे स्टंट नहीं माना जाता।

पढ़ें: दो घंटे में एक ही जगह दो कारें पलटीं, सास-बहू समेत चार की मौत; आठ घायल

चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के सामने कानून और यातायात नियमों के पालन की बात करते हैं, लेकिन खुद नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि मध्य प्रदेश में दो कानून चलेंगे या सभी के लिए एक ही कानून लागू होगा। उन्होंने पूछा कि क्या जनप्रतिनिधि के खिलाफ भी कार्रवाई होगी या इस मामले को केवल गलती मानकर छोड़ दिया जाएगा।

गणेश प्रतिमा को सीट बेल्ट लगाकर दिया था यातायात नियमों का संदेश

विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने गणेश उत्सव के दौरान भोपाल से भगवान गणेश की प्रतिमा कालापीपल लाते समय उसे कार की सीट पर विराजित कर सीट बेल्ट लगाई थी। उस समय उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए संदेश दिया था। अब बाइक चलाते समय दोनों हाथ हैंडल से हटाने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसी को लेकर विधायक पर सवाल उठाए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X