शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शामली में भीषण सड़क हादसा:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पिकअप, 23 वर्षीय मजदूर की मौत; तीन गंभीर – Shamli Accident: Labourer Killed, Three Injured As Pickup Collides With Tractor-trolley
शामली

शामली में भीषण सड़क हादसा:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पिकअप, 23 वर्षीय मजदूर की मौत; तीन गंभीर – Shamli Accident: Labourer Killed, Three Injured As Pickup Collides With Tractor-trolley

October 29, 2026


Shamli Accident: Labourer Killed, Three Injured as Pickup Collides with Tractor-Trolley

शामली में हादसा

विस्तार

शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में 23 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सिंगरा गेट के पास अहमदगढ़ पुलिस चौकी के नजदीक हुआ। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हाईवे पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पिकअप

झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंगरा गेट के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रही पिकअप उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में ओदरी गांव निवासी 23 वर्षीय मजदूर फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ओदरी निवासी नाहिद, नईम और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ विशेष: अर्द्धांगिनी बनीं जीवनदायिनी, मेरठ की 4 पत्नियों ने किडनी-लिवर देकर बचाई पतियों की जान

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X